Harshad Chopda को बुरे वक्त में अकेला छोड़ गए थे चाहने वाले, एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Harshad Chopda Shared Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस हर्षद चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं की क्या एक्टर के बुरे वक्त में उनके साथ कोई नहीं था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह क्रिप्टिक पोस्ट।

Harshad Chopda Shared Cryptic Post: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर आखरी बार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे जिसके बाद वह काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब है। सोशल मीडिया पर भी वह लंबे समय से दूर थे, हालांकि कुछ देर पहले एक्टर ने अपनी तस्वीरों के साथ-साथ एक क्रिप्टिक कैप्शन शेयर किया। उस कैप्शन को पढ़ ऐसा लग रहा है की एक्टर के साथ अतीत में कुछ बुरा हुआ था जिसे वह अब अपने शब्दों से लोगों को बताना चाह रहे हैं।

Harshad Chopda Shared Cryptic Post

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने पोस्ट कर लिखा कि जो समय मुश्किल, कठोर या परेशान करने वाला लगता है, वह आमतौर पर आशीर्वाद के रूप में होता है। जब भी मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मुझे यह एहसास होता है। अतीत, लोग और उनकी मौजूदगी, वे सभी फ्यूचर में इतने अच्छे से घुलमिल गए हैं कि मुझे हैरानी होता है कि क्या यह सब प्लान था, एक्सीडेंट था या डेसटनी थी। यह सब कुछ बहुत परफेक्ट लगता है और मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जी मेरे साथ है और नहीं।

End of Feed