YRKKH BTS Photos: बच्चा होने से पहले अभिरा-अरमान ने बदल लिया रूप, राजस्थानी रंग में रंगा कपल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट अरमान और अभिरा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। बच्चा होने से पहले ही दोनों ने अपना भेष बदल लिया है लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं। जबरदस्त कहानी के चलते शो टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा है। सीरियल में मेकर्स लीप लाए ताकि अभिरा और अरमान की मुश्किल भरी कहानी में और ट्विस्ट ला पाए। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा जा सकता है कि अरमान और अभिरा को संतान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में खुद आगे आकार रुही उनकी मदत करने का ऑफर देगी। इस बीच सीरियल के सेट से अरमान और अभिरा का नया लुक सामने आया है जो देखने में काफी मजेदार है।

YRKKH BTS Photos

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आई तस्वीर में अरमान और अभिरा राजस्थानी लुक में नजर आए। जहां एक तरफ अरमान ने बड़ी मूछ और पगड़ी लगाई हुई है तो वहीं अभिरा ने बंजारन लुक अपनाया। दोनों एक दूजे के साथ काफी सुंदर लग रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों ने ये लुक एक खास मकसद के लिए पहना है। दरअसल बच्चे के जन्म से पहले पोद्दार हाउस में पूजा होगी जिसमें जुड़ ने के लिए अरमान और अभिरा ढोल वाले बन जाएंगे। दोनों को कोई पहचान ना पाए ऐसे में उन्होंने ये रंग-बिरंगे कपड़े पहने।

End of Feed