Urfi Javed harassed by drunken boys: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो उर्फी के जावेद के फैशन सेंस को पसंद करते हैं और कई ऐसे हैं जिन्हे उनके कपड़ों से नफरत है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर बताया की उन्हें फ्लाइट में नशे में धूत लड़कों ने छेड़ने के कोशिश की थी। उर्फी जावेद के साथ हुई इस चौका देने अली घटना पर फैंस उनका साथ भी दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।
Urfi Javed harassed by drunken boys: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और फैशन क्वीन उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर बताया है की उनको फ्लाइट के दौरान नशे में धूत लड़को ने छेड़ने की कोशिश की थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने उनकी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला हादसा बताया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'जब कल मैं मुंबई जा रही थी तो मुझे शोषण का सामना करना पड़ा था। वीडियो में ये लड़के गंदी बात और छेड़खानी कर रहे थे, वो नाम भी पुकार रहे थे। जब मैंने टोका तो उनके एक दोस्त ने बताया की बाकि सभी दोस्त नशे में हैं। नशे में होना कोई बहाना नहीं हो सकता है, आप महिलाओं से गकत व्यवहार नहीं कर सकते हैं। पब्लिक फिगर हां पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं। ये सब घटना 20 जुलाई को हुई थी जब उर्फी जावेद वेकेशन मानाने गोवा गई थी। इस खबर को सुन फैंस उर्फी जावेद का सपोर्ट कर रहे हैं।
