Urfi Javed in Khatro Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatro Ke Khiladi 13) में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने वाले सितारों के नाम सुर्खियों में आ गए हैं। अब तक शालीन भनोट से लेकर शिव ठाकरे और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी जैसे सितारों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद का नाम भी सामने आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उर्फी जावेद को रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर किया गया है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने हामी भी भर दी है। शो के प्रीमियर से पहले कई कंटेस्टेंट के नामों पर चर्चा हो रही है। इस बीच अब उर्फी जावेद का नाम भी सुर्खियों में आ गया है।
Urfi Javed in Khatro Ke Khiladi 13
अपने रिवीलिंग ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वालीं उर्फी इससे पहले बिग बॉस ओटीटी और स्प्लिट्सविला 14 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही अब एक और बड़ा टीवी रिएलिटी शो उनका इंतजार कर रहा है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखेगा उर्फी का ग्लैमर
सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद, अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी जावेद को खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर किया गया है। यह रिएलिटी शो उर्फी के लिए आसान नहीं होने वाला है। शो में रोहित शेट्टी, कंटेस्टेंट को अपने इशारों पर नचवाते नजर आते हैं। इस बार का सीजन भी आसान नहीं होने वाला है।
ये सितारे आ सकते हैं नजर
उर्फी जावेद के अलावा, बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स को भी खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर किया गया है। इस लिस्ट में शालीन भनोट, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। इसके साथ ही मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम भी सामने आ रहा है।
