Subi Suresh Death: TV होस्ट सुबी सुरेश की 41 की उम्र में गई जान, इस बीमारी से जूझ रही थी कॉमेडियन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 22, 2023, 12:34 PM IST

Subi Suresh Death News: : फिल्म इंडस्ट्री को न जाने किसकी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक कई सेलेब्स की अचानक मौत ने खबरों से सिने दर्शकों का दिल टूटता जा रहा है। अब खबर आ रही है कि सुबी सुरेश का निधन हो गया है।

Subi Suresh died at the age of 41: कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन हो गया है। 41 साल की उम्र में सुबी सुरेश ने आज सुबह (22 फरवरी) कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक टीवी होस्ट कथित तौर पर लीवर से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। लीवर की बीमारी के चलते सुबी सुरेश का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा था, लेकिन डॉक्टर्स उनको नहीं बचा सके। बेहद कम उम्र में सुबी सुरेश के दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।

Subi suresh

सुबी सुरेश ने अपने करियर की शुरुआत मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर की थी। हालांकि, सदाबहार कॉमेडी शो 'सिनेमाला' में प्रवेश के बाद वह एक घरेलू नाम बन गईं। शो में उनके द्वारा निभाए गए अवतारों को दर्शक अभी भी पसंद करते हैं। इस शो से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, सुबी को मलयालम फिल्मों में भी कई किरदार निभाए। उन्हें 'हैप्पी हसबैंड्स', 'कंकनासिम्हासनम' सहित कई कॉमेडी भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा चुका है।

End of Feed