तुनिषा शर्मा के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बढ़ने वाली हैं शीजान खान की मुश्किलें!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2023, 07:38 PM IST

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma Suicide Case) का मुख्य आरोपी शीजान खान जेल में बंद है। आज तुनिषा शर्मा केस की सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने कल की डेट दी है। तुनिषा के वकील ने दावा करते हुए कहा कि हम जल्द ही सभी आरोपों को सही साबित करेंगे। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसासइड केस मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने तुनिषा केस के मुख्य आरोप शीजान खान (Sheezan Khan) के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट दर्ज की। इस मामल में शीजान खान को अभी तक जमानत नहीं मिली है। आज कोर्ट में तुनिषा के मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने अब कल की डेट दी है। इस मामले में शीजान के वकील कुछ भी कहने से बचते नजर आए। एक्टर के वकील ने बस इतना कहा कि सच की जीत होगी। सभी आरोप झूठे साबित होंगे। वहीं, तुनिषा शर्मा के वकील ने इशारा करते हुए कहा कि 500 पेज की चार्जशीट में कुछ ऐसे चैट्स और मैसेज हैं, जिससे ये साबित हो जाएगा कि एक्ट्रेस की मां ने जो भी आरोप लगाए है। वो सभी सच है।

tunisha sharma and sheezan khan

tunisha sharma and sheezan khan (credit pic: instagram)

तुनिषा के वकील ने कहा कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि जमानत याचिका को अगले 2 हफ्ते में सुना जाए। मीडिया ने पूछा कि जमानत मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है। इसके जवाब में एक्ट्रेस के वकील ने कहा कि ये तो आप उनसे पूछिए क्यों जमानत नहीं मिल रही है। तुनिषा के वकील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed