Gurucharan Singh-Jennifer Mistry Dance Video: सोनी टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके जेनिफर मिस्त्री और गुरचरण सिंह अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने शो छोड़ने के बाद अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। हाल ही में इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्की कौशल के गाने तौबा तौबा का स्टेप करने की कोशिश की जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम गुरचरण और जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने सोशल मीडिया पर एक फन वीडियो शेयर किया। जेनिफर मिस्त्री और गुरुचरण सिंह एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह बैकग्राउंड में बज रहे तौबा तौबा गाने पर डांस करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे स्टेप नहीं हो पता। यह देख दोनों अपने धुन में नाचने लगते हैं जिसे देख किसी की हंसी बंद नहीं होती। गुरचरण कैमरे के आगे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मुंह बनाते हैं। दोनों की यह बान्डिंग पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।
जेनिफर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि से कहते हैं उंगलिओ पे नाचना, बस इस रील को बनाने की कोशिश करना मजा था। हम हँसी से लोटपोट हो गए... यह इतना मस्तीभरा था कि इस रील को पूरी तरह से बिना एडिट कीये शेयर किया है। बात दें जेनिफर ने शो के निर्माता असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
