Tejasswi Prakash-Karan Kundrra breakup: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने जब से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है, तब से वे चर्चा में हैं। इन दोनों लवबर्ड्स ने हमें गंभीर रिलेशनशिप गोल दिए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट से लेकर डिनर डेट पर साथ घूमने तक, ये जोड़ी अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बनी रहती है। इन्हें टीवी की बेहतरीन जोड़ी में से एक माना जात है। हालांकि बड़ी खबर सामने आ रही है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे से अलग हो गए हैं, यानि उनका ब्रेकअप हो गया है। आइए टाइम्स की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Tejasswi Prakash-Karan Kundrra breakup
हाल ही में आई चर्चाओं पर यकीन करें तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिश्ते में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि तेजस्वी और करण का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस तक ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है कि "प्रोडक्शन में शामिल एक दोस्त से सुना कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहुत परेशानी है। तेजस्वी को करण की फीमेल फ्रेंड्स से कुछ परेशानी है, जबकि करण कथित तौर पर अपने रिश्ते में ऊबने गए हैं। पोस्ट के अनुसार, करण और तेजस्वी अपने रिश्ते में परेशानी को सार्वजनिक नहीं कर सकते, क्योंकि वे अनावश्यक मीडिया अटेंशन नहीं चाहते और वे इस मामले में मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर की राह पर चलेंगे। बता दें कि ये बयान एक सोर्स पर आधारित है और तेजस्वी व करण की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेटिजंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और तेजस्वी व करण के बीच सब कुछ ठीक है, जबकि कुछ अन्य यूजर्स ने हैरानी जताई कि क्या रिपोर्ट सच हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब किसी के बारे में कुछ पता न हो तो न ही बोलो, वो दोनो अपनी लाइफ में खुश हैं भाई।"
