School College Ani Life Trailer: रोहित शेट्टी की मूवी के लिए Tejasswi Prakash ने किया लिपलॉक, देखें Video

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 20, 2023, 02:18 PM IST

Tejasswi Prakash Marathi Film School College Ani Life Trailer: तेजस्वी प्रकाश की फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' 14 अप्रैल 2023 को स्क्रीन पर आएगी। फैन्स पिछले 3 साल से इसका इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के दौरान साल 2020 में इस फिल्म की घोषणा की थी।

school college ani life Film trailer release : तेजस्वी प्रकाश के फैन्स के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो चुका है। तेजस्वी प्रकाश की पहली मराठी डेब्यू फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ट्रेलर सामने आ चुका है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश लीड हीरोइन हैं और उनकी पहली झलक वाकई काबिले-तारीफ है। नागिन-6 की अदाकारा तेजस्वी प्रकाश फिल्म में बेहद मासूम दिख रही हैं। वहीं उनकी जोड़ी एक्टर करण परब के साथ खूब जम रही है।

School College Ani Life Trailer

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, वहीं विहान सूर्यवंशी द्वारा 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' नामक मराठी फिल्म को निर्देशित किया गया है। 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक नौजवान स्कूल और कॉलेज लाइफ की चुनौतियों और खुशियों का सामना करता है। तभी उसकी लाइफ में एक लड़की की एंट्री होती है जिससे उसे पहली नजर में प्यार हो गया है। हर लव स्टोरी की तरह इसमें भी कई परेशानियां आती हैं। जिसकी एक झलक आप ट्रेलर में देख सकते हैं।

End of Feed