Rajeev Sen- Charu Asopa Divorce: राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं। चारु ने मुंबई में फ्लैट खरीदा है। एक्ट्रेस इस फ्लैट मेंअपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं। राजीव और चारु अपनी बेटी जियाना की साथ में परवरिश कर रहे हैं। अब दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। राजीव और चारु ने एक- दूसरे से तलाक लेना का फैसला जनवरी महीने में किया था।
rajrajeev sen and charu asopa (credit pic: instagram)
कोर्ट में 8 जून को राजीव और चारु का तलाक हो जाएगा। राजीव ने पहली बार तलाक पर बात की है। राजीव ने कहा, 8 जून को कोर्ट में आखिरी सुनवाई है। मेरे दोस्त और फैंस जानना चाहता है कि अब आगे क्या होने वाला है। मैं बताना चाहता हूं कि जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है। हर व्यक्ति की इस मुद्दे पर अलग सोच है। मैं मानता हूं कि जो भी हो रहा है वो अच्छे के लिए हो रहा है। मैं जिंदगी को पॉजिटिव अप्रोच के साथ जी रहा हूं।
राजीव ने बेटी को लेकर कहीं बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि जो भी होगा वो मेरे, चारु और जियाना के अच्छे के लिए होगा। छोटी सी जिंदगी है खुश रहो। हम सभी सुकून चाहते हैं। जियाना मुझे और चारु को खुश देखकर खुश होगी। ये हम तीनों के लिए अच्छे हैं। मैं बस चाहता हूं कि जियाना को अच्छा माहौल मिले। राजीव ने कहा कि जियाना बहुत ही जल्दी बड़ी हो रही है। वो बहुत ही शैतान और तेज है। वहीं, राजीव की पत्नी चारु ने कहा कि हमारे लिए मेंटल पीस बहुत जरूरी है। राजीव और चारु ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया था और साल 2019 में शादी के बंधन में बंध गए थे।
