Sumona Chakravarti और Kapil Sharma के रिश्तों में आई खटास !! 'TKSS' शो से निकाले जाने पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Sumona Chakravarti-Kapil Sharma Fighting Rumors: बीते काफी दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें थी कि सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बीच आपसी मतभेद चल रहा है। अब इन खबरों पर सुमोना चक्रवर्ती ने रिएक्शन देते हुए सच्चाई बताई है। जानिए सुमोना ने क्या कहा है?

Sumona Chakravarti-Kapil Sharma Fighting Rumors: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा' के सीजन 1 और 2 में काम किया था। इस कॉमेडी शो में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैन्स भी हमेशा पसंद किया। जब नेटफ्लिक्स द्वारा होस्ट किए गए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में सुमोना को कास्ट नहीं किया गया तो लोगों ने कई तरह के कयास लगाए। ऐसी अफवाहें भी थीं कि उन्होंने टीकेएसएस को नहीं छोड़ा था बल्कि उन्हें कपिल के शो से निकाला गया।

Sumona Chakravarti-Kapil Sharma

सुमोना चक्रवर्ती ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सुमोना ने बताया कि उनके और कपिल शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीं है। News18 के साथ बात करते हुए सुमोना चक्रवर्ती ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया। सुमोना ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने एक अच्छा आर्टिकल देखा था क्योंकि पत्रकार ने बताया कि ये रिपोर्ट्स सही नहीं थीं। शो से निकाले जाने की खबरों पर भी सुमोना ने बयान दिया।

End of Feed