Anupama से कटा ​​श्रुति उर्फ सुकीर्ति कांडपाल, शो से जाते-जाते अभिनेत्री ने कहा "मेरे हिसाब से अब खत्म हो चुका है।"

Sukirti Kandpal aka Shruti on her exit track: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय टीवी का टॉप शो है। शो को कमाल की टीआरपी मिली है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के तहत सुकीर्ति कांडपाल ने शो के हालिया ट्रैक और अपने बाहर होंने के बारे में बताया।

Sukirti Kandpal aka Shruti on her exit track: स्टार प्लस के शो अनुपमा में हाल ही में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय टीवी का टॉप शो है। शो को कमाल की टीआरपी मिली है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। हाल के एपिसोड में हमने अनुपमा की जिंदगी में काफी ड्रामा देखा। जिसमें अनुज और पूरे शाह परिवार के सामने श्रुति की अनुपमा के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश हुआ। हालांकि ट्विस्ट से पहले, श्रुति ने अनुज के लिए एक पत्र छोड़ा और यूएसए लौटने का फैसला किया। अब मीडिया रिपोर्ट के तहत सुकीर्ति कांडपाल ने शो के हालिया ट्रैक और अपने बाहर होंने के बारे में बताया।

Sukirti Kandpal aka Shruti on her exit from Anupama

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा के हालिया ट्रैक के बारे में पूछे जाने पर, शो में श्रुति का किरदार निभाने वाली सुकीर्ति कांडपाल ने कहा, "शो का वर्तमान ट्रैक मूल रूप से प्यार, ईर्ष्या, इन भावनाओं से भरा हुआ है। मेरे हिसाब से, यह बहुत सुंदर है और लोगों को काफी पसंद भी आता है। जब उनसे शो से बाहर निकलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से अब ट्रैक समाप्त हो चुका है।"

End of Feed