Sreejita De पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बंगाली शादी से 10 दिन पहले हुआ परिवार के इस खास सदस्य का निधन

Sreejita De Grand Mother Passed Away Before Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन उनकी बंगाली शादी से पहले ही उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनकी नानी मां का निधन हो गया है।

Sreejita De Grand Mother Passed Away Before Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्रीजिता डे जल्द ही माइकल ब्लोह्म पेप संग गोवा में बंगाली रीति-रिवाजों से शादी करने वाली थीं। लेकिन इस शुभ काम से पहले ही श्रीजिता डे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, श्रीजिता डे की नानी मां का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।श्रीजिता डे (Sreejita De) ने अपनी नानी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनके परिवार के अहम सदस्य ने उन्हें अलविदा कह दिया है।

श्रीजिता डे की नानी मां ने कहा दुनिया को अलविदा

End of Feed