Shilpa Shinde New Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस बात को कबूल लिया है कि 11 साल पहले उन्हें प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिल्पा का ये बयान आग की तरह वायरल हुआ और अब वह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस हर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। वह लगातार वीडियोज जारी कर रही हैं और इसी कड़ी में शिल्पा शिंदे का नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह ट्रोलर्स को बड़ी गलती बता रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi में Janhvi Kapoor के सीन्स पर निर्देशक ने मांगी माफी, बोले- 'हम बदल देंगे')
Shilpa Shinde (photo credit- instagram)
शिल्पा शिंदे ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा बोलती दिख रही हैं कि वो लोग भी अब हमारी गलती निकालेंगे, जो लोग खुद गलती से पैदा हुआ है। अंधे घोड़े रेस में दौड़े... बहन के.... इसके बाद शिल्पा शिंदे अजीब से एक्सप्रेशन देती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हंसने की आवाज आती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने उन लोगों को थैंक्यू कहा, जिनकी वजह से वह सोशल मीडिया पर इनता एक्टिव रह रही हैं। ( टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ' Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)
