7 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं अंगूरी भाभी, इस शो में लेडी कॉप बनकर करेंगी धमाकेदार एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 17, 2023, 08:31 PM IST

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) टीवी पर लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी खुश है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फीमेल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं।

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) सात साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार टीवी पर साल 2015 में भाभी जी घर पर है शो में देखा गया था। फैंस एक्ट्रेस को टीवी पर दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। शिल्पा शिंदे जल्द सब टीवी के शो मैडम सर में नजर आने वाली हैं। शिल्पा शो में पुलिस ऑफिसर एसीपी नैना माथुर के किरदार में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए अवतार में कुछ तस्वीरें शेयर की है। फीमेल पुलिस ऑफिसर के रोल में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही हैं।

ेshilpa shinde

shilpa shinde (credit pic: instagram)

मैडम सर में नजर आएंगी शिल्पा

शिल्पा शिंदे ने मैडम सर से अपना न्यू लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों पर काला चश्मा चश्मा लगाया है। कैप और ब्राउन शूज में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बिहाइंड द सीन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शिंदे धमाकेदार एंट्री करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। शिल्पा को एसीपी नैना माथुर के रूप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

End of Feed