अनंत-राधिका के संगीत में 'पंजाब की कटरीना' संग थिरके Vicky Kaushal, 'तौबा-तौबा' पर कमर मटकाकर उड़ाया गर्दा

Shehnaaz Gill And Vicky Kaushal Dance At Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में 'तौबा तौबा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

Shehnaaz Gill And Vicky Kaushal Dance At Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली शहनाज गिल ने इंडस्ट्री में अपना जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। वह अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'किसी का भाई किसी की जान' से लेकर 'थैंक्यू फॉर कमिंग' तक शामिल है। शहनाज गिल बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी का हिस्सा बनने भी पहुंचीं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनकर संगीत में कदम रखा और इस दौरान शहनाज गिल का खूबसूरत अंदाज देखने लायक रहा। वहीं हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ थिरकती नजर आईं।

शहनाज गिल-विक्की कौशल ने किया जमकर डांस

End of Feed