संजीदा शेख ने बैकलेस गाउन में किया गजगामिनी वॉक, वीडियो देख फैंस बोले 'बिब्बोजान भी फीकी...'

Sanjeeda Sheikh Gajagamini Walk: अदाकारा संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वो हीरामंडी (Heeramandi) की बिब्बोजान की तरह गजगामिनी वॉक करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि उनके सामने बिब्बोजान भी फीकी पड़ गई हैं।

Sanjeeda Sheikh Gajagamini Walk: टीवी अदाकारा संजीदा शेख का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गजगामिनी वॉक करती दिखाई दे रही हैं। संजीदा शेख का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि संजीदा शेख ने गजगामिनी वॉक के मामले में अदाकारा अदिति राव हैदरी को भी पछाड़ दिया है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हीरामंडी में अदिति राव हैदरी ने गजगामिनी वॉक की थी, जो काफी वायरल हुई थी। फैंस का मानना है कि संजीदा शेख की गजगामिनी वॉक अदिति राव हैदरी की वॉक से कुछ अलग नहीं है।

Sanjeeda Shaikh

इंस्टाग्राम पर संजीदा शेख का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो बैकलेस गाउन पहनी दिख रही हैं। संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट अदाकारा हैं, जिनकी अदाएं गजब ढाती हैं। बैकलेस ड्रेस में जिस तरह से अदिति राव हैदरी जिस तरह से गजगामिनी वॉक करती दिखाई दे रही हैं, उसे देखने के बाद फैंस उनके कायल हो चुके हैं। आप संजीदा शेख का ये वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed