Rubina Dilaik Pregnancy News: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर न्यूज में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्शन और पर्सनैलिटी की वजह से घर-घर काफी मशहूर हैं। कुछ समय से रुबीना के बारे में खबरे उड़ रही है की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में अब तक रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला की वजह से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है। हाल ही में एक्ट्रेस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसको देख फैंस ने इस खुशखबरी पर सच की मोहर लगा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में देखिये वीडियो।
Rubina Dilaik Pregnancy News: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इसी के साथ अब फैंस उन्हें इंटरनेट पर इस गुड न्यूज को लेकर बधाई दे रहे हैं।
दरअसल एक मीडिया एजेंसी ने ये दावा किया है की रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसी के साथ दोनों काफी उत्सुक हैं इस सफर को लेकर, क्यूंकि दोनों प्राइवेट कपल हैं इसलिए अभी तक उन्होंने इस बात का एलान सोशल मीडिया पर नहीं किया है। अब इन्ही खबरों के बीच रुबीना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। कई लोगों का मानना है की एक्ट्रेस का बेबी बंप 4 महीने का है। वीडियो में रुबीना फ्लाइट में अपना बैग उपर रखती नजर आ रही है, जिसमें उनका पेट साफ-साफ दिखाई दे रहा है। फैंस तब रुबीना को इस गुड न्यूज को लेकर बधाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें रुबीना और अभिनव की शादी 5 सा पहले 2018 में हुई थी।
