Reem Shaikh 30 की उम्र से पहले शादी कर बसाना चाहती हैं गृहस्थी, सपनों के राजा का कर रही हैं इंतजार

Reem Shaikh Wants To Get Married Before 30: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह 30 की उम्र से पहले शादी करना चाहती हैं और अपना घर बसाना चाहती हैं।

Reem Shaikh Wants To Get Married Before 30: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख बचपन से ही छोटे पर्दे का अहम हिस्सा रही हैं। रीम शेख ने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसने टीआरपी में भी तूफान मचाकर रख दिया था। रीम शेख की एक्टिंग के साथ-साथ उनका अंदाज भी लोगों को खूब पसंद है। आखिरी बार रीम शेख को 'लाफ्टर शेफ' में देखा गया था, जहां उनका तरीका लोगों को खूब पसंद आया। वहीं अब रीम शेख (Reem Shaikh) ने एक पॉडकास्ट में जाहिर किया है कि वह 30 वर्ष की उम्र से पहले-पहले शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। रीम शेख का कहना है कि वह अपना घर बसाना चाहती हैं और उन्हें भी अपनी जिंदगी में प्यार चाहिए।

रीम शेख जल्द ही करना चाहती हैं शादी

End of Feed