Dipika chikhlia 35 साल बाद फिर बनीं माता सीता, यूजर्स बोले- राम नवमी पर माता के दर्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 05:19 PM IST

रामायण फेम दीपिका चिखलिया एक बार फिर माता सीता के रूप में नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस 35 साल बाद माता सीता के रूप मे दिखीं।

रामानंद सागर की रामायण को भला कोई कैसे भूला सकता है। रामायण में अरुण गोविल (Arun govil) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने राम- सीता का किरदार निभाया था। 35 साल बाद दीपिका चिखलिया सीता के किरदार में फिर नजर आई है। सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देख फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका भगवा रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वो भगवान राम की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं।

​Ramayan fame Dipika Chikhlia

Ramayan fame Dipika Chikhlia (credit pic: instagram)

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ये वो साड़ी है जो मैंने लव-कुश कांड के दौरान पहनी थी। एक्ट्रेस एक बार फिर भगवा साड़ी, लाल बिंदी और मांग में सिंदूर भरे हुए नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर लगातार रिएक्टर कर रहे हैं।

End of Feed