Rakhi Sawant Slams Urfi Javed For Supporting Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी दोनों पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एंट्री पर मेकर्स की जमकर आलोचना हुई। देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सितारों ने अरमान मलिक पर सवाल खड़े किये, साथ ही मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अरमान मलिक के सपोर्ट में उतरीं। लेकिन इस सपोर्ट के लिए अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उर्फी जावेद को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उर्फी जावेद को आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें: Exclusive: सबकी आंखों में धूल झोंककर भारत से नौ दो ग्यारह हुईं Rakhi Sawant, हाथ मलते रह गए आदिल खान
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को अरमान मलिक का समर्थन करने पर लताड़ लगाई और कहा, "उर्फी जावेद तू बहन है मेरी। तू क्या बोल रही है कि वो तीनों अपनी जिंदगी में खुश हैं तो दुनिया को क्या लेना-देना? एक बार कोई बिग बॉस में आ जाता है तो वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाता है। वो तीनों खुश नहीं हैं। पहली बीवी खुश नहीं है। हमारे हिंदुस्तान में सिखाया जाता है कि पति के साथ रहकर उनका साथ देना होता है। डोली मां-बाप के घर से निकलती है और अर्थी पति के घर से निकलती है। माई फुट। तुम्हारे साथ ये सब होता तो पता चलता। जहां तक मैं तुम्हें जानती हूं, तुम उस पति को भी मारती और उसकी बीवी को भी मारती।"
राखी सावंत (Rakhi Sawant) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को सीख देते हुए आगे कहा, "बेटा जब तुम्हें नहीं मालूम तो मत बोलो। तुम्हें शादी का अनुभव नहीं है। तुम्हें नहीं पता कि वो पहली बीवी क्या सह रही होगी।" राखी सावंत की इस बात पर फैंस ने भी उनका समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "पहली बार आज राखी सही लग रही है।"
