प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप? एक दूजे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup: टीवी दुनिया के पसंदीदा जोड़ी में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दोनों ने एक दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup: टीवी कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देख हर कोई इसका फैन है। सीरियल 'उडारियां' से इन कपल को घर-घर पहचान मिली। कई बार दो एंटेरटेन्मेंट गलियारों से प्रियंका और अंकित की शादी के रुमर्स भी उड़ चुके है। इस बीच कपल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसे किसी ने भी सोचा नहीं था। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने एक दूजे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।

Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta Breakup

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में ये देख खबरें उड़ने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक दोनों की तरह से इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ये देख फैंस काफी उदास है क्यूंकी कई लोगों के लिए प्रियंका और अंकित एक आइडियल कपल हैं। बता दें दोनों ही जल्द सरगुन मेहता के सीरियल 'तेरे हो जाएं' में नजर आने वाले थे। हालांकि कई लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि ये शो का प्रमोशन करने का नया तरीका है।

End of Feed