Exclusive: प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी की प्रेगनेंसी की खबर को बताया फर्जी, कहा- 'अगर होती तो खुद बताते'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 05:27 PM IST

Prince Narula on Yuvika Chaudhary Pregnancy: प्रिंस नरूला ने अभी हाल ही में युविका चौधरी की प्रेगनेंसी की खबर रिएक्शन देते हुए इसे फर्जी बताया है। साथ ही साथ प्रिंस नरूला ने सफाई देते हुए ये बात भी कही।

Prince Narula on Yuvika Chaudhary Pregnancy: सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 में धमाल मचाने वाले प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब इन सब पर प्रिंस नरूला का रिएक्शन सामने आया है।

Prince Narula on Yuvika Chaudhary Pregnancy

Instagram

प्रिंस नरूला ने दिया युविका चौधरी की प्रेगनेंसी की पर रिएक्शन

युविका चौधरी से जुड़ी एक खबर ने आज सबको हैरान कर दिया था। युविका चौधरी को लेकर खबर आई की वो मां बनने वाली है। इसके बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। इन सब के बाद अब प्रिंस नरूला का युविका चौधरी की प्रेगनेंसी पर रिएक्शन सामने आया है। प्रिंस नरूला ने बातचीत के दौरान बताया कि 'युविका चौधरी की प्रेगनेंसी खबर पढ़ने के बाद मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। पता नहीं ये अफवाह कहां से फैल गई। लेकिन मैं आपको बता दूं कि युविका चौधरी प्रेग्नेंट नहीं है, आगर होती तो हम खुद बताते।' प्रिंस नरूला के रिएक्शन के बाद साफ हो गया है कि युविका चौधरी को लेकर चल रही खबर एकदम फर्जी है।

End of Feed