Pranali Rathod और Harshad Chopda ने किये अपने-अपने रास्ते जुदा, एक दूजे को अनफॉलो कर दिया ब्रेकअप का हिंट

Pranali Rathod-Harshad Chopda Breakup: टीवी दुनिया की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठोड को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ने एक दूजे से अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं जिसका सबूत इंस्टाग्राम से मिला है, जिसे देख हर कोई शॉक हो गया।

Pranali Rathod-Harshad Chopda Breakup: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर मशहूर हुई जोड़ी प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा को कोई कैसे भूल सकता है। सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु बन दोनों ने सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं परदे कर पीछे भी रोमांस किया। रुमर्स उड़े थे की दोनों रियल लाइफ में एक दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में देखने को मिला की दोनों का शायद ब्रेकअप हो गया है, प्राणली और हर्षद ने एक दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसे देख हर कोई हैरान है और बस ऐसा करना का कारण जानना चाहते हैं।

Pranali Rathod-Harshad Chopda Unfollow Each other on instagram

टीवी एक्टर्स प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) एक साथ आखरी बार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आए थे। कहा जाता था कि ऑनस्क्रीन के साथ-साथ दोनों के बीच रियल लाइफ में भी नजदकियाँ बढ़ने लगी थीं। कई बार दोनों को पेप्स ने एक साथ पार्टीज और मुंबई के गलियारों में स्पॉट किया था। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया जिसने ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी है।

End of Feed