माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी क्या हो गई है Pavitra Punia की शादी? दुल्हन जैसी सजी एक्ट्रेस को देख हैरत में पड़े फैंस

Pavitra Punia Wedding Look: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनका नई दुल्हनिया वाला लुक सामने आ रहा है। ऐसे में लोग हैरत में है की क्या एक्ट्रेस ने चोरी छुपे शादी कर ली है जानिए सच टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Pavitra Punia Wedding Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का कुछ ही महीने पहले लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एजाज खान से ब्रेकअप हुआ था जिससे हर कोई हैरान था। अब हाल ही मेंपवित्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह माथे पर सिंदूर और हाथों में मेहंदी रचाए नई नवेली दुल्हनिया लग रही है। आखिर इन तस्वीरों का सच क्या है और क्या असल में एक्ट्रेस ने सभी से छुपकर शादी कर ली है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Pavitra Punia Wedding Look

बिग बॉस 14 में नजर आ चुकी पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की जिसमें उनका वेडिंग लुक नजर आ रहा है। पवित्रा ने माथे पर नारंगी सिंदूर लगाया हुआ है और हाथों-पैरों में मेहंदी लगाई है जो बहुत गाड़ी रची है। यह देख सब फैंस हैरत में पढ़ते हुए एक्ट्रेस से एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। कई तस्वीरों में एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र जैसा लॉकेट भी नजर आ रहा है सभी तस्वीर को लेकर काफी कन्फ्यूज़ हैं।

End of Feed