Parth Samthaan का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर आया दिल, इस बात से मिला फैंस को इशारा

Parth Samthaan Rumored To Be Dating Social Media Influencer: टीवी के चर्चित एक्टर पार्थ सम्थान ने अपने अंदाज और एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। पार्थ सम्थान को लेकर अब खबर आ रही है कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं। उनकी एक बात से फैंस ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है।

Parth Samthaan Rumored To Be Dating Social Media Influencer: टीवी के चर्चित एक्टर पार्थ सम्थान ने अपनी एक्टिंग और स्वैग से दर्शकों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। खास बात तो यह है कि वह बॉलीवुड तक भी अपनी राह तय कर चुके हैं और जल्द ही मूवी में भी नजर आने वाले हैं। लेकिन हाल ही में पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) अपने करियर और एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पार्थ सम्थान को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं। उनकी कुछ बातों से फैंस को इशारा मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवंग्नी को डेट कर रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने वैकेशन की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने फोटोज में शिवंग्नी को भी टैग किया था। इसके बाद से ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पार्थ सम्थान शिवंग्नी के जन्मदिन पर भी गए थे, जिसके बाद डेटिंग की बात को और हवा मिलनी शुरू हो गई। हालांकि अभी तक पार्थ सम्थान और शिवंग्नी ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि भी नहीं करता है।

End of Feed