पारस छाबड़ा ने कंगना रनौत के शो Lock Upp 2 को कहा No, एकता कपूर ने ऑफर की थी मोटी फीस!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 07:33 PM IST

Paras Chhabra Reject Lock Upp 2 offer After Umar Riaz?: Lock Upp 2 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कई टॉप सेलिब्रिटी यहां आने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि पारस छाबड़ा भी इस बार लॉक अप में बंद होंगे, लेकिन लगता है कि ऐसा नहीं हो रहा है।

Paras Chhabra Reject Lock Upp 2?: कंगना रनौत का शो लॉक अप पहले सीजन की सफलता के बाद अब सीजन-2 को लेकर काफी चर्चा है। कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आने को पूरी तरह से तैयार है। Lock Upp 2 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कई टॉप सेलिब्रिटी यहां आने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसी अफवाहें थीं कि पारस छाबड़ा भी इस बार लॉक अप में बंद होंगे, लेकिन लगता है कि ऐसा नहीं हो रहा है।

paras chhabra

पारस छाबड़ा ने किया Lock Up 2 से इंकार?

बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे पारस शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से थे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पारस छाबड़ा ने लॉकअप-2 के इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया है क्योंकि उनके पास एक वेब सीरीज पाइपलाइन में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एकता कपूर के शो की पेशकश की गई थी और मोटी रकम भी दी जा रही थी, लेकिन अपनी पुरानी कमिटमेंट्स के कारण वह शो के लिए तीन से चार महीने नहीं दे पाएंगे।

End of Feed