शेफाली जरीवाला की मौत के 7वें दिन टूटा पराग त्यागी के सब्र का बांध, पत्नी के प्यार में लिखते-लिखते खोल डाले सारे राज.....

Parag Tyagi Tribute To Shefali Jariwala: 27 जून को शेफाली जरीवाला ने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब एक्ट्रेस की मौत के 7 दिन बाद पति पराग त्यागी ने इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। पराग ने दिल का दर्द बयां करते हुए शेफाली के लिए चंद लाइने लिखीं।

Parag Tyagi Tribute To Shefali Jariwala: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन से पूरी दुनिया सदमें चली गई है। 27 जून को शेफाली की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। 42 साल वर्षीय एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की कमी अब सभी को हमेशा खलेगी। 28 जून को शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ जहां दोस्त और फैंस की भीड़ भी उमड़ी थी। शेफाली के पति पराग त्यागी बुरी तरीके से टूट गए। ऐसे में शेफाली की मौत के 7 दिन बाद पराग ने दिवगंत पत्नी के लिए इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। पराग ने शेफाली के लिए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

parag tyagi first post after shefali jariwala death

पराग त्यागी (Parag Tyagi) पोस्ट शेयर कर लिखते हैं 'शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) हमेशा के लिए कांटा लगा - जो दिखने में जितना दिखता है, उससे कहीं ज़्यादा थी। एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट संकल्प के साथ भरती करती थी। न शेफाली को उसकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए जिस तरह से उसने लोगों को महसूस कराया। उसने जो खुशी जगाई। उसने जिन्दगियों को ऊपर उठाया। उसे उसकी विरासत बनने दें - एक ऐसी आत्मा जो इतनी उज्ज्वल हो कि उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। अनंत काल तक तुमसे प्यार करता हूँ।'

End of Feed