Anupama ने बेटे को बताया 'बापू का चमचा', Rupali Ganguly ने अपने ही पति को किया टारगेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 21, 2023, 02:57 PM IST

Rupali Ganguly Called her Son Rudransh Baapu ka chamchaa: अब रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे खुद उन्होंने शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो का कैप्शन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है जिसमें उन्होंने अपने बेटे को पति का चमचा बताया है।

Anupama Rupali Ganguly Video: रूपाली गांगुली हिट टीवी शो अनुपमा में अपने अभिनय के बाद एक घरेलू नाम बन गई हैं। अभिनेत्री शुरुआत से ही शो का हिस्सा रही हैं और उन्हें अपने किरदार और अभिनय के लिए अपार प्यार मिली है। राजन शाही के सीरियल अनुपमा को पिछले कुछ साल में बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसी वजह से रूपाली गांगुली छोटे परदे पर एक बड़ा नाम बन गई हैं। फैन्स उनके बारे में अक्सर ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। अब तक रूपाली को अनुपमा सीरियल में आने के बाद से कई सम्मानित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। हाल ही में उनको एक बड़ा अवॉर्ड मिला था, जिसके बाद रूपाली गांगुली अपने पति को इसका क्रेडिट देती नजर आई थीं।

Rupali ganguly with son

अब रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खुद उन्होंने शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो का कैप्शन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है जिसमें उन्होंने अपने बेटे को पति का चमचा बताया है। वीडियो शेयर करते हुए रूपाली गांगुली ने लिखा- 'OMG मैंने तो ध्यान ही नहीं दिया... लेकिन ये बहुत ही क्यूट है। मेरा बेटा बापू का चमचा है। अश्विन के वर्मा शुक्रिया आपका ये दिखाने के लिए...।'

End of Feed