Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया को आया एंजाइटी अटैक, अर्चना गौतम के साथ हुई गंदी लड़ाई

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 10:18 PM IST

nimrit kaur ahluwalia anxiety attack : बिग बॉस-16 का जब से ये नया प्रोमो वायरल हुआ है, निमृत कौर अहलूवालिया का बड़े पैमाने पर मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह इंजाइटी फेवर लेने का समय है। वैसे इससे पहले भी निमृत अपना आपा खो बैठी थीं।

nimrit kaur ahluwalia and archana gautam dirty fight: बिग बॉस 16 में काफी उथल-पुथल मची हुई है। शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अब रियलिटी शो में अर्चना गौतम के साथ निमृत कौर अहलूवालिया की खतरनाक लड़ाई देखने को मिली। ये लड़ाई इतनी गंदी थी कि निमृत को लगभग एंजाइटी अटैक ही आ गया था। नए प्रोमो में, हमने देखा कि कैसे निमृत ने अर्चना के साथ लड़ाई के दौरान अपना आपा खो दिया और पागलों की तरह चिल्लाती नजर आईं।

Nimrit Kaur Ahluwalia

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना, निमृत को जितना चाहे चिल्लाने के लिए कहती है और बाद में निमृत उसे पागल लड़की कहती है, अपना आपा खो देती है। निमृत यहां तक कि अर्चना के चेहरे पर थप्पड़ मारने की भी बात कहती हैं। इस दौरान शालीन भनोट उन्हें शांत करते नजर आ रहे हैं। इस गंदी लड़ाई के पीछे की वजह आज के एपिसोड में दिखाई जाएगी। हालांकि शो में दर्शकों को अर्चना और निमृत के बीच काफी अच्छी तरह से बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखने को मिली है। अब ऐसे में प्रशंसक सोच रहे हैं कि आखिर क्या गलत हुआ है?

End of Feed