Nikki Tamboli-Arbaz Patel Breakup Rumors: मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। निक्की तंबोली ने 'बिग बॉस 14' में हाथ आजमाने के बाद 'बिग बॉस मराठी' में भी एंट्री की थी, जहां रहते हुए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस मराठी' में ही निक्की तंबोली की मुलाकात अरबाज पटेल से हुई और शो में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। यूं तो निक्की तंबोली और अरबाज पटेल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दो साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को लेकर ये अटकलें इसलिए भी लग रही हैं, क्योंकि दोनों ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अरबाज पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने चीटिंग पर बात रखी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli ने उगला Gaurav Khanna के लिए जहर, कहा 'मैं नकली लोगों को दोस्त नहीं...'
अरबाज पटेल (Arbaz Patel) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की पोस्ट ने इन अटकलों को भी हवा दे दी है कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को चीट किया है। हालांकि ये बातें अफवाहों और अटकलों तक ही सीमित है, टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि निक्की और अरबाज का अपने रिश्ते को लेकर अगला कदम क्या होगा।
