Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ था। दोनों ने साल 2021 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। कपल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भी नजर आया था। दोनों के प्यार और नोकझोंक ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। शो पर नील भट्ट को लोगों ने ग्रीन फ्लैग का टैग दिया था। वहीं, कुछ लोगों ने ग्रीन फॉरेस्ट तक बता दिया था। नील ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सबसे पहले ऐश्वर्या का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था।
Neil bhatt-Aishwarya sharma (credit Pic: Instagram)
ऐश्वर्या और नील ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। ऐश्वर्या ने बताया कि मैं क्लियर थी हम दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा थी। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। मैंने एक दिन नील को पूछ लिया कि क्या तुम मुझे पसंद करते हो। नील ने कहा कि मैं अभी सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं। अभी मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहता हूं।
नील ने ऐश्वर्या के प्रपोजल को किया था रिजेक्ट
नील ने आगे बताया कि उन्होंने क्यों ऐश्वर्या का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया? नील ने कहा, उस समय आर्थिक रुप से उतने मजबूत नहीं थे। उनके अकाउंट में सेविंग के नाम पर 80,000 थे। उस समय को शादी का नहीं सोच सकते थे। नील ने कहा कि मैं उन्हें डेट नहीं। उनसे सीधा शादी करना चाहता था। मैंने हमेशा से सोचा था जैसे ही मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। मैं ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करूंगा।
