धर्मा प्रोडक्शन की सीरीज 'डेयरिंग पार्टनर' में नजर आएंगे नकुल मेहता, तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी संग निभाएंगे लीड रोल

इश्कबाज फेम एक्टर नकुल मेहता टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपनी मेहनत से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर इन दिनों वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। एक्टर धर्मा प्रोडक्शन की वेब सीरीज डेयरिंग पार्टनर में दिखाई देंगे। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

टीवी एक्टर नकुल मेहता किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर कई हिट टीवी शो में नजर आ चुके हैं। अब एक्टर वेब सीरीज डयेरिंग पार्टनर में दिखाई देंगे। नकुल तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस सीरीज को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फैंस इस सीरीज के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज की कहानी 2 बेस्टफ्रेंड के जीवन पर आधारित है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीरीज में दो बेस्टफ्रेंड की जर्नी को दिखाया गया है जो बिजनेस स्टार्ट करते हैं। नकुल मई महीने में सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे। एक्टर सीरीज में महत्वपूर्ण रोल निभाते दिखाई देंगे। एक्टर के ज्यादातर सीन्स डायना पेंटी के साथ है। फैंस नकुल और डायना की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इस सीरीज को अर्चित कुमार और निशांत नायक डायरेक्ट करेंगे। सीरीज में जावदे जाफेरी भी मुख्य भूमिका में है।

End of Feed