Ekta Kapoor Naagin 7 Ready To Make Entry On Colors TV: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने धमाकेदार शो 'नागिन' से हमेशा ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाया है। एकता कपूर इन दिनों 'नागिन' के सातवें सीजन की तैयारी में लगी हुई हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बनी हुई है। एकता कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर 'नागिन 7' से जुड़े हिंट भी देती हैं, जिससे फैंस के बीच बेसब्री और बढ़ती जा रही है। वहीं हाल ही में 'नागिन 7' को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'नागिन 7' (Naagin 7) कुछ ही दिनों में छोटे पर्दे पर दस्तक दे सकता है और ये कलर्स के चर्चित रियलिटी शो की जगह भी ले सकता है।
यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने सालों बाद दिखाया अपना इच्छाधारी नागिन वाला लुक, क्या कर लिया है एकता कपूर संग शो साइन?
गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर का 'नागिन 7' (Naagin 7) आईपीएल 2025 के बाद कलर्स टीवी पर रिलीज हो सकता है। आईपीएल 2025 के कारण एकता कपूर ने शो की रिलीज को रोका हुआ है, क्योंकि क्रिकेट के इस चर्चित गेम के कारण टीवी शोज की टीआरपी पर काफी असर पड़ता है। वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कलर्स टीवी पर 'नागिन 7' खतरों के खिलाड़ी 15 की जगह लेगा। क्योंकि इस साल कलर्स पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' का रिलीज होना मुश्किल है।
'नागिन 7' में नजर आएंगी ईशा मालवीय?
'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर लगातार ये अटकलें लग रही हैं कि सीरियल में ईशा मालवीय मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं जब उनसे पैपराजियों ने सवाल किया था तो ईशा ने कहा कि आप चाहते हैं कि मैं नागिन में दिखूं, तो आपको एकता मैम को टेक्स्ट करना पड़ेगा। बता दें कि 'नागिन 7' पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
