सिद्धांत कपूर की म्यूज़िकल प्रस्तुति 'गेटवे टू इंडिया’ से संगीत से महसूस करें रंग बिंरंगा भारत

लंदन के प्रतिष्ठित एबे रोड स्टूडियो और मुंबई के यशराज स्टूडियो में पूरे ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्डिंग करते हुए, सिद्धांत ने यह सुनिश्चित किया कि जॉन का आखिरी काम यादगार रहे। इसलिए इस अंतर्राष्ट्रीय एल्बम का नाम 'गेटवे टू इंडिया' है, जो भव्य पैमाने पर भारतीय संगीत के फ्यूजन का एक सबूत है, जो पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों की खूबियों को पश्चिमी आर्केस्ट्रा के साथ मिश्रित करता है।

बॉलीवुड के महान गायक महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर के डीएनए में ही संगीत है। शुरू से ही वह कुछ अलग करने में विश्वास करते आए हैं। यही कारण है कि महामारी के दौरान, संगीतकार सिद्धांत कपूर ने एक अंतरराष्ट्रीय एल्बम के लिए सभी भौगोलिक सीमाओं को पार किया है और एक अभूतपूर्व संगीत रचना की है। 160 से अधिक बड़ी हॉलीवुड फीचर फिल्मों के विख्यात संगीतकार जॉन एश्टन थॉमस के साथ मिलकर सिद्धांत ने एक मिसाल स्थापित कर दी है। इस हॉलीवुड संगीतकार ने ब्लैक पैंथर और कैप्टन मार्वल के लिए ऑस्कर विजेता स्कोर दिए हैं।

Gateway to India

4,400 मील की दूरी और कोविड-19 की तमाम मुश्किलों के बावजूद, सिद्धांत और जॉन ने इस दूरी को पाटने के लिए तकनीक की शक्ति का इस्तेमाल किया। अनगिनत वीडियो कॉल और जुनून के द्वारा उन्होंने 6 अद्वितीय ट्रैक तैयार किए जो पूरे विश्व में गूंजने के लिए तैयार हैं। गेटवे टू इंडिया’ एल्बम में कुछ छ म्यूज़िकल ट्रैक हैं टाइटल ट्रैक गेटवे टू इंडिया के साथ ओपनिंग सेरेमनी , जयपुर पैलेस , हिमालयन जर्नी , फ़्लाइंग ओवर ताज और डेजर्ट क्वेस्ट ट्रैक के संगीत के साथ श्रोता भारत के विभिन्न रूप को संगीत से महसूस कर सकते हैं ।

End of Feed