कपिल शर्मा पर फिर से कहर बनकर टूटे मुकेश खन्ना, बोले 'वो वाहियात और असभ्य...'

Mukesh Khanna called Kapil Vulgar: बॉलीवुड कलाकार मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपने बयानों के चलते खबरों में बने रहते हैं। मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बारे में बात करते हुए कॉमेडियन को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और उन्हें असभ्य और फूहड़ करार दिया है। मुकेश खन्ना के बयान पर अब तक कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Mukesh Khanna called Kapil Vulgar: बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों के चलते खबरों में बने रहते हैं। मुकेश खन्ना बीते कुछ समय से लगातार इंडस्ट्री के कलाकारों पर बिना फिल्टर के राय रख रहे हैं, जिस कारण वो सुर्खियों में छाए रहते हैं। मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए कपिल शर्मा पर ताजा बयान दिया है, जिसके बाद हर ओर उन्हीं की चर्चा हो रही है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि वो कपिल शर्मा को अच्छा एंटरटेनर मानते हैं लेकिन उन्हें कॉमेडियन का शो नहीं पसंद है क्योंकि ये फूहड़ है। मुकेश खन्ना का ये बयान कपिल शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और वो लगातार टीवी के शक्तिमान को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Kapil Mukesh

यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो पसंद नहीं है क्योंकि उनमें फूहड़ता दिखाई जाती है लेकिन मैं इस बात से भी इंकार नहीं करता हूं कि कपिल शानदार एंटरटेनर हैं। इसमें कोई शक की बात ही नहीं है। मैं ये नहीं करता हूं कि मैं एंटी कपिल हूं लेकिन मेरे विचार उनके साथ मैच नहीं करते हैं। वो एक इंसान के तौर पर अच्छे हो सकते हैं लेकिन मैं उनके साथ सहज महसूस नहीं करता हूं। मुझे नहीं लगता है कि कपिल को इस बात का अहसास है लेकिन मैंने कृष्णा को बताया है। कॉमेडी सर्कस का एक स्किट था जिसमें उन्होंने शक्तिमान की कॉस्ट्यूम पहनी थी और उनके सामने एक लड़की और साइड में बेड था। मैं वो स्किट देखकर काफी गुस्सा हुआ था। हमने वो कैरेक्टर बनाया है और हमें पता है कि उसकी क्या वैल्यूज हैं। आप कॉमेडी के लिए इतने अच्छे कैरेक्टर का मजाक उड़ा रहे हैं। कृष्णा ने बताया था कि वो ये करने वाले थे लेकिन कपिल ने उनसे ये स्किट ले लिया।'

End of Feed