Manisha Rani 27th Birthday Video: झलक दिखलाजा 11 की विनर मनीषा रानी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कल यानी 10 जून को एक्ट्रेस ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया था जिसके लिए उनको फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स ने बधाई दी थी। मनीषा ने अपने जिगरी दोस्तों संग जमकर पार्टी भी की थी जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब खुद एक्ट्रेस ने अपने इस जश्न की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर ई और यह भी बताया की कैसे उनके पिता ने पहली बार जिंदगी में क्लब देखा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
मनीषा रानी (Manisha Rani) ने दोस्तों और परिवार संग अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में मन्नारा चोपड़ा और टीवी के कई सितारों ने एंट्री मारी थी। वीडियो में देखा गया की मनीषा पार्टी में जमकर डांस कर रही हैं और पैर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस की इस पार्टी में उनके पिता भी मौजूद थे और वह पहली बार अपनी जिंदगी में किसी क्लब में गए। एक्ट्रेस ने वीडियो में कैप्शन देते हुए बताया कि उनके पिता का यह पहला अनुभव था क्लब में जो बहुत ही अच्छा रहा'।
मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में नजर आ चुकीं है और साथ में इसकी फाइनलिस्ट भी। एक्ट्रेस ने अपने देसी स्टाइल से लोगों का दिल जीता और वह अब तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं हैं। इसी पार्टी के दौरान पेप्स ने उनसे कंगना रनौत संग हुए थप्पड़ कांड को लेकर सवाल पूछे जिसपर एक्ट्रेस ने उस तरह के व्यवहार को गलत बताया।
