Maati Se Bandhi Dor: अपने किरदार वैजू के लिए कंधा बनीं रुतुजा बागवे, TRP में टिके रहने के लिए दिया मूलमंत्र

Maati Se Bandhi Dor Actress Rutuja Bagwe Gives This Advice To Her Character: टीवी पर जल्द ही 'माटी से बंधी डोर' शुरू होने वाला है, जिसमें अंकित गुप्ता और रुतुजा बागवे मुख्य भूमिका निभाएंगी। शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ था, जिसमें राणाजी वैजू को पहलवान कहते दिखे। इसपर रुतुजा बागवे ने अपने किरदार को सहारा दिया।

Maati Se Bandhi Dor Actress Rutuja Bagwe Gives This Advice To Her Character: स्टार प्लस ने हमेशा ही नए और धमाकेदार टीवी शोज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसी तरह अब स्टार प्लस पर एक और शो शुरू होने वाला है, जिसकी कलाकार तो लोगों को पसंद हैं ही। साथ ही इसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। इस शो का नाम 'माटी से बंधी डोर' (Maati Se Bandhi Dor) है, जिसमें एक्टर अंकित गुप्ता और एक्ट्रेस रुतुजा बागवे मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बीते दिन 'माटी से बंधी डोर' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वैजू की हरकतें देख रणविजय उसे 'पहलवान' कहते दिखाई देता है। इससे वैजू का दिल फिर से टूट जाता है। हालांकि इन सबको देख खुद रुतुजा बागवे (Rutuja Bagwe)अपने किरदार के लिए सहारा बनीं।

End of Feed