सालों की दुश्मनी भुलाकर भांजे Krushna Abhishek संग फिर काम करेंगे Govinda, बोले- 'हम तो चाहते हैं...'

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच में सुलह हो गई है। गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में भी शामिल हुए थे। इसके बाद से फैंस चाहते थे कि मामा-भांजे की जोड़ी स्क्रीन पर साथ में नजर आए। अब इस खबर पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपना रिएक्शन दिया है।

कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और गोविंदा (Govinda) के बीच में सालों से दुश्मनी चल रही थी। कॉमेडियन ने कई बार टेलीविजन पर अपने मामा संग सुलह करने की बात की थी। इतना ही नहीं कॉमेडियन ने कहा था कि हमसे जो भी गलतियों हुई उसके लिए माफ कर दो। कॉमेडियन की बहन आरती सिंह की शादी में मामा गोविंदा अपने बेटे के साथ शामिल हुए थे। इसके बाद कृष्णा ने कहा था कि मामा गोविंदा के साथ सभी गिलशिकवे दूर हो गए है। इस खबर को जानने के बाद से फैंस मामा-भांजे की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। ये भी पढ़ें- IC 814 The Kandahar Hijack कंट्रोवर्सी से राजीव ठाकुर ने झाड़ा पल्ला, बोले- 'मुझे कोई जानकारी नहीं...'

krushna

Govinda and Krushna Abhishek (credit Pic: Instagram)

कृष्णा ने हाल ही में पैपराजी से बात की। कॉमेडियन ने कहा कि वो जल्द अपना मामा गोविंदा के साथ टीवी शो में नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेक लाफ्टर सेफ के सेट पर स्पॉट हुए। कॉमेडियन से पैपराजी ने पूछा कि कृष्णा भाई मैंने सुना है कि आप अपने मामा के साथ फिर से आने वाले हो। कृष्णा ने कहा कि सुना है मतलब हम तो चाहते हैं ऐसा हो। जरूर आएंगे। जरूर सब लोग आएंगे। हम लोग सब साथ में आएंगे और मजा आएगा।

End of Feed