Krushna Abhishek equation with Mami Sunita Ahuja: भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हमेशा अपने शो से फैंस का मनोरंजन किया है। इस समय कॉमेडियन का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) का दूसरा सीजन नेटफलिक्स पट टेलिकास्ट किया जा रहा है। अब जहां पिछले वीकेंड पर सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल ने शो की शोभा बढ़ाई थी। वहीं अब इस हफ्ते गोविंदा (Govinda), चंकी पांडे (Chunky Pandey) और शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) शो में हंसी ठिठोली के साथ बहुत से किस्से लेकर आ रहे हैं। शो का प्रोमो भी समाने आया है जिसमें करीब 2 साल बाद गोविंदा और उनके भांजे कृष्ण अभिषेक का मिलन होते दिखाया गया है। हालांकि एक बातचीत में कृष्णा ने बताया की सुनीता अहूजा के साथ अब भी सब ठीक नहीं हुआ है। आइए पूरी रिपोर्ट देखें।
Krushna Abhishek equation with Mami Sunita Ahuja
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के नए प्रोमो में सालों के मनमुटाव को भुलाकर गोविंदा और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को साथ में नाचते हुए देखा जा सकता है। इस प्रोमो को देख फैंस का दिल खुसी से झूम उठा है और वह इस एपिसोड का जमकर इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कृष्णा अभिषेक ने एक बातचीत के दौरान कुछ खुलासे किए। कृष्णा ने बतया की उनका जन्म गोविंदा की प्रार्थनाओं की वजह से हुआ था। कॉमेडियन ने बताया की "उन्होंने मेरी मम्मी के लिए वैषणों में मन्नत मांगी थी की उन्हें बच्चा हो जाए। मैं अपने माता-पिता की शादी के करीब 10 साल बाद, उस मन्नत के बाद हुआ था।
कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता अहूजा के बारे में बात करते हुए कहा 'मुझे लगता है मामी भी अब ठीक हैं क्योंकि अगर नाराज होतीं तो वह मामा को शो में आने नहीं देतीं। मुझे यकीन है की 50 पर्सेंट वह मान गई हैं। मैंने सेट पर उनसे माफी मांगी जब मामा ने मुझे कहा की मुझे से नहीं मामी से माफी मांगों।
