Khatron Ke Khiladi 14 Shooting wrap up: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह रोमानिया की पृष्ठभूमि के बीच अधिक एक्शन, रोमांच, साहस और घातक स्टंट के साथ वापस आ जाएगा। भाग ले रहे प्रतियोगी भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को उत्सुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग खत्म हो गई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट सामने आई है कि खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में खत्म हो गई है। अब यह शो जल्द टीवी पर प्रीमियर हो सकता है। इस बीच सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। सुमोना चक्रवर्ती ने खतरों के खिलाड़ी टीम के साथ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की हैं। पोस्ट पर लिखा "एक आखिरी बार...."अब से रोज सुबह-सुबह हमें रैनगलर्स का कॉल नहीं आएगा। उन्होंने एक बस के अंदर की भी तस्वीर साझा कर लिखा "अब एक आखिरी सवारी।"
28 जून को प्रीमियर से पहले कलर्स टीवी ने खतरों के खिलाड़ी 14 का पहला प्रोमो शेयर किया। 38 सेकंड का यह प्रोमो क्लिप की शुरुआत मेजबान रोहित की आवाज से होती है, जिसमें बताया जाता है कि रोमानिया पहुंचने पर प्रतियोगी किस तरह छुट्टियों के मूड में आ गए। जब वे खरीदारी और दर्शनीय स्थलों की यात्रा में व्यस्त थे, तो रोहित ने उन्हें खतरनाक स्टंट करके आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे उनकी छुट्टियों का मूड एक रोमांचक अनुभव में बदल गया।
