Shalin Bhanot Out From KKK 14 Ticket to Finale: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन सेट से कोई ना कोई नई कंट्रोवर्सी सुनने को मिलती है, दर्शक तो यह मानने लगे हैं की शो बिग बॉस की कॉपी बनता जा रहा है। शो में टीवी कंटेस्टेंट एक दूजे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं और दमदार टास्क को पूरा कर रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में देखने को मिला की कंटेस्टेंट के बीच टिकेट टू फिनाले के लिए जंग छिड़ी हुई है जिसके चलते अब इस रेस से टीवी एक्टर शालीन भनोट बाहर हो गए हैं।
खतरों के खिलाफी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के एपिसोड में देखने को मिला कि टिकेट टू फिनाले की रेस में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और निमृत कौर अहलूवालिया एक दूजे के सामने खड़े हैं। जहां एक तरफ टीवी एक्ट्रेस निमृत ने टास्क को पूरा कर दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ शालीन स्टंट से डर गए और उसे अबॉर्ट कर दिया। आखिर में वह अब एलिमिनेशन स्टंट में सुमोना और नियति के साथ शामिल हो गए। इसी के साथ अब वह टिकेट टू फिनाले की रेस से बाहर भी हो गए हैं।
शालीन को स्टंट अबॉर्ट करता देख रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह टीवी एक्टर को खरी खोटी सुनाने लगे। निमृत ने टास्क को पूरा किया लेकिन चोट लगने के चलते उन्हे अस्पताल ले जाना पड़ा। बात दें अब अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी और निमृत कौर अहलूवालिया टिकट टू फिनाले हासिल करने की दौड़ में हैं।
