Khatron Ke Khiladi 14 में टॉप 3 कंटेस्टेंट की गद्दी पर बैठे ये सितारे, शालीन भनोट को खदेहड़ हथियाई पोजीशन

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आए तीन स्टार्स ने शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट की पोजीशन को अपने नाम कर लिया है, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से लेकर कोई ना कोई बड़ी या छोटी खबर सुर्खियों में रहती है। शो में इस बार टीवी के कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं जिसको लेकर जनता काफी ज्यादा उत्सुक है। खतरों की खिलाड़ी 14 की शूटिंग की सभी स्टार्स रोमानिया से भारत वापिस लौट आएं है। अब शो को लेकर एक खबर सामने आई है की कीन्ही तीन स्टार ने खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 3 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बना ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर आखिर है क्या।

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant

सोशल मीडिया पर बिग बॉस तक फैन ने पेज ने यह दावा किया की खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। लिस्ट में पहला नाम करणवीर मेहरा का है, दूसरा गशमीर महाजन और तीसरे स्थान पर कृष्णा श्रॉफ है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी शालीन भनोट ने टिकेट टू फिनाले अपने नाम किया था, हालांकि इस लिस्ट में उनका नाम गायब रहा। अब यह तीन स्टार शो की ट्रॉफी के लिए एक दूजे से लड़ते हुए नजर आएंगे। अभी तक इन खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed