KKK 13 : टीवी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 इन दिनों फैंस की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है। रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) के इस रियलिटी शो में खतरनाक स्टंट देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। वहीं शो को अपने फाइनल खिलाड़ी भी मिल गए हैं। कल रात हुए शो में ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) को लेकर बहुत बड़ा हंगामा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई की रोहित शेट्टी बीच में ही शो को छोड़कर चले गए।
कल रात ऐश्वर्या शर्मा को फाइनल की टिकट मिल गई जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्ट्रेस की खुशी को बढ़ाते हुए रोहित शेट्टी ने उनके पति नील भट्ट(( Neil Bhatt) से वीडियो कॉल करवाई। ऐश्वर्या अपने पति को देखकर बेहद खुश हुई लेकिन शायद नील भट्ट को शो से कुछ शिकायत नजर आई जो उन्होंने सबके सामने कह दी और बात बहुत ज्यादा बढ़ गई।
नील भट्ट ने लगाया इल्जामऐश्वर्या शर्मा के पति टीवी स्टार नील भट्ट ने वीडियो कॉल पर कहा कि मैं ऐश्वर्या को यहां देखकर बहुत खुश हूं वह बहुत मेहनत कर रही है। वहीं आगे एक्टर ने कहा कि मुझे लग रहा है कि लोग उन्हें सपोर्ट नहीं करते और उनकी जीत को लक कहकर बोलते हैं। कोई ऐश्वर्या को मोटिवेट नहीं करता। इस बात को सुन रोहित शेट्टी ने कहा कि मैं नहीं जानता आपको ये बात किसने बोली लेकिन हम सब यहां एक फैमिली की तरह रहते हैं मैं हर स्टार को एक जैसा स्पोर्ट करता हूं। रोहित शेट्टी ये बात बोलते हुए शो को बीच में छोड़कर निकल पड़े और कहा की तुम दोनों बात करो। ऐश्वर्या ने भी अपने पति को समझाते हुए कहा कि मुझे सबसे ज्यादा रोहित सर सपोर्ट करते हैं।
