Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी की पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 चर्चा में है। शो की कंटेस्टेंट्स सौंदस मौकफीर ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सौंदस करणवीर बोहरा पर गंभीर आरोप लगाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अवॉर्ड फंक्शन में स्पीच देते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस को हिंदी में स्पीच देते हुए देखकर अवॉर्ड फंक्शन के होस्ट करणवीर बोहरा से कहते हैं कि क्या आपको नहीं लगता है हिंदी में स्पीच देने के लिएअवॉर्ड मिलना चाहिए।
Karanvir Bohra and Soundous Moukafir (credit pic: instagram)
इस पर करणवीर कहते हैं कि तू इस अवॉर्ड को घर ले जा। इस बात को लेकर करणवीर और सौंदस के बीच में जुबानी जंग छीड़ गई है। सौंदस ने करणवीर को Misogynist कहा है। करणवीर ने वीडियो शेयर कर सौंदस को करारा जवाब दिया है।
करणवीर ने दिया करारा जवाब
करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सौंदस ने मेरे बारे में स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने हफ्ते भर बाद कहा कि मैंने उन पर कमेंट किया है। लेकिन मैं इस महिला का आभारी हूं जिसने वीडियो बनाया है। वीडियो में शो का होस्ट कहता है कि आपकी हिंदी इतनी अच्छी है कि आपको अवॉर्ड मिलना चाहिए है ना करण भाई। मैंने उसके जवाब में कहा था कि तू घर ले जा अवॉर्ड। ये एक व्यंग था उसके जवाब में उसने कहा कि अरे मैं इसे घर ले जाऊं। मैंने कुछ भी नहीं कहा है। अगर मेरी गलती होती तो मैं माफी मांग लेता। लेकिन मैंने कुछ गलत नहीं कहा है।
होस्ट ने आपको ऑब्जेक्टिफाई किया है। आपने गलत समझा है। हां, आपकी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है। आपको इस भाषा को सीखने की जरूरत है। अगर आपको कोई वीडियो बनना है तो होस्ट के लिए बनाए। धन्यवाद, भगवान आपका भला करें।
