Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। फैंस इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक है कि कौन- कौन से खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का हिंट दिया। एक्ट्रेस हाल ही में शिव ठाकरे की पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में अंजलि से पूछा गया कि क्या आप रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेना चाहती हैं।
anjali in kkk 13 (credit pic: instgram)
एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया क्यों नहीं। उनसे आगे कहा गया कि तो क्या हम मान ले आप खतरों के खिलाड़ी पर नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हो सकता है।अंजलि से पूछा गया आप इस शो में जाने के लिए अपने किस खतरे पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे सबसे ज्यादा छिपकली से डर लगता है। मैं उसी डर को कम करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे सांप और कॉक्रोच से उतना डर नहीं लगता है।
खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेंगी अंजलि अरोड़ा
खतरों के खिलाड़ी 13 अंजलि का दूसरा रियलिटी शो होगा। इससे पहले वो कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आई थी। इस शो से एक्ट्रेस को घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में अंजिल और मुनव्वर फारूकी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अंजलि अरोड़ा के अलावा शिव ठाकरे, अर्चना गौतम को भी अप्रोच किया गया है। अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट ने कंफर्मेंशन नहीं दिया है। खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन काफी हिट रहा था। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
