Khatron Ke Khiladi 13: ऐश्वर्या शर्मा बनीं रोहित शेट्टी के शो की पहली फाइनलिस्ट, जीता टिकट टू फिनाले टास्क

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 1, 2023, 12:51 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। ये शो 15 जून को ऑनएयर हुआ था। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में पहला टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। इस टास्क को जीतकर ऐश्वर्या शर्मा पहली फाइनलिस्ट बन गई है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं। इस बार का सीजन पिछले वाल से मुश्किल था। शो में टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया था। कल के एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ है। टिकट टू फिनाले का पहला टास्क ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी और अर्जित तनेजा के बीच में हुआ। इस टास्क को ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने जीत लिया है।

End of Feed