Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan: कीर्ति नागपुरे ने छोड़ा शो, 7 साल के लीप के बाद बदल जाएगी कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2024, 10:05 AM IST

Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan: शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय का शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। मेकर्स शो में 7 साल का लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद एक्ट्रेस कीर्ति नागपुरे शो छोड़ देंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan: जी टीवी का पॉपुलर शो 'प्यार का पहला नाम: राधा मोहन' (Pyaar Ka Pehla Naam Radha Mohan) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो की कहानी में 7 साल का लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी। एक तरफ जहां शो में नए किरदारों की एंट्री होगी। वहीं, कुछ कैरेक्टर इस शो को अलिवदा कह देंगे। एक्ट्रेस कीर्ति नागपुरे लीप के बाद इस शो को अलिवदा कह देंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

कीर्ति शो में मोहन की डेड वाइफ तुलसी का किरदार निभाती हैं। तुलसी शो में राधा और मोहन को हमेशा सपोर्ट करती हैं। दो साल बाद एक्ट्रेस इस शो को अलिवदा कहेंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा, हां, मैं इस शो से एग्जिट कर रही हूं। मेरा कुछ ही दिनों का शूटिंग बचा है।

End of Feed