KBC 14 Episode 55 Written Update: विनोद खन्ना की वाइफ से अमिताभ बच्चन ने मांगी थी माफी, केबीसी में सुनाया मुकद्दर का सिकंदर का किस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:24 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14, Episode 55 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में सूरज दास 50 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे। शो में अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना और फिल्म मुकद्दर का सिकंदर से जुड़ा किस्सा सुनाया। जानिए क्या था 75 लाख रुपए का सवाल, जिस पर सूरज दास ने छोड़ा गेम।

KEY HIGHLIGHTS
  • केबीसी 14 में आज दो कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे थे।
  • 75 लाख रुपए के सवाल में सूरज दास ने छोड़ा गेम
  • अमिताभ बच्चन ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का सुनाया किस्सा।

Kaun Banega Crorepati 14 20 Oct 2022 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (KBC 14) में गुरुवार (20 अक्टूबर) के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठे थे। बुधवार के रोलओवर कंटेस्टेंट सूरज दास शो से 50 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे। 75 लाख रुपए के प्रश्न पर उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। सूरज दास के जाने के बाद हॉटसीट पर आयेश वैद्य बैठे थे। गुरुवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर फिल्म और विनोद खन्ना से जुड़ा किस्सा शेयर किया।

सूरज दास ने 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 साल लाख रुपए जीत लिए थे। 75 लाख रुपए के लिए उनके सामने 15वां प्रश्न था-

End of Feed