Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati 18: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स की इस बेताबी को देखते हुए अब अमिताभ बच्चन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कली वो अब इस शो के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। अमिताभ बच्चन को एक बार फिर बतौर होस्ट हॉट सीट पर बैठे हुए देखने के लिए हर कोई बेताब है। तो चलिए जानते हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 18' किस दिन से दर्शकों के बीच टेलीकास्ट किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री में ड्रग कल्चर को लेकर Narayani Shastri का बड़ा खुलासा, बोलीं 'कोकीन-एमडीएमए जैसी चीजें कॉमन...')
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के होस्ट बनकर फिर लौटेंगे अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन जल्द होगा शुरू
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन आ रहा है! भारतीय टेलीविजन का एक सबसे पसंदीदा क्विज शो अब अपने 18वीं सीजन की तैयारी कर रहा है। इस सीजन की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होगी। 18वां सीजन थोड़ा खास होने वाला है क्योंकि इस बार नई थीम जुड़ रही है। थीम होगी, 'इस बार... सोचना पड़ेगा।' पहले KBC हमेशा ज्ञान पर आधारित था लेकिन अब इस सीजन में खिलाड़ियों को सिखाया जाएगा कि जवाब देने से पहले अच्छे से सोचें, विश्लेषण करें और फिर फैसला लें। यानी सिर्फ जानना नहीं बल्कि सही तरीके से सोचकर जवाब देना भी बहुत जरूरी है! (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप)
हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टीवी का नया प्रोमो वीडियो भी आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन गोल्फ कोर्स पर खेलते दिख रहे हैं। वीडियो में जिंदगी की तुलना गोल्फ से की गई है। प्रोमो के माध्यम से मैसेज दिया गया है कि जल्दबाजी में फैसला लेने से बेहतर है धैर्य रखना और अच्छे से सोच-समझकर फैसला करना। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पहला जवाब हमेशा सही नहीं होता, थोड़ा समय लेकर सोचो।' बताया जा रहा है कि इस शो का प्रीमियर 10 अगस्त से किया जाएगा।
